{"_id":"58f38ea54f1c1b1b74470927","slug":"zameeyat-ulama-e-hind-leaders-meet-with-pehlu-khan-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलू खान को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट हुए जमीयत उलमा ए हिंद के नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलू खान को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट हुए जमीयत उलमा ए हिंद के नेता
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
जमीयत उलमा के नेता
- फोटो : अमर उजाला
पहलू खान के परिवार को सांत्वना देने के लिए रविवार को गांव जयसिंह पुर में जमीयत उलमा ए हिंद के नेशनल पदाधिकारियों के अलावा मध्यप्रदेश, केरल आदि से भारतीय किसान सभा के नेता भी पहंचे। इस मौके पर गांव जयसिंह पुर में एक जनसभा बन गई जिसकी अध्यक्षता जमिअत उलमा ए हिंद नोर्थ जोन के सदर मोलाना खालिद कासमी ने की।
इस समारोह में जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोलाना सैयद असद मदनी को पहुंचना था लेकिन किंन्ही कारणों से वह समारोह में नहीं आ सके बल्कि उन्होने अपने प्रतिनिधि के तौर पर मौलाना कलीम सिद्दीकी व मौलाना मुस्लिम साहब को भेजा। जहां उन्होने जमिअत उलेमा ए हिंद कि ओर से आश्वासन दिया कि मृतक पहलू के परिवार को जमिअत उलेमा ए हिंद कि ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
पहलू कि कानूनी लड़ाई जमीयत लड़ेगी इसके अलावा मृतक पहलू के परिवार कि हर संभव मदद कि जाएगी। उन्होंने कहा कि पहलू हत्याकांड पर पूर देशवासियों को दुख है। उनकी हत्या करने वाले किसी भी कीमत पर गौरक्षक नहीं हो सकते ये असामाजिक तत्वों का काम है जो गौरक्षा की आड़ में लूटपाट करते हैं। ऐसे फर्जी गोरक्षकों पर नकेल कसनी चाहिए।
विज्ञापन
केरल से पूर्व विधायक और सीपीआईएम के नेता कष्णा प्रसाद ने कहा की राजस्थान सरकार चाहे तो 24 घंटे में सभी हथियारों को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन वो आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार पहलू के परिवार को एक करो? रुपये तथा पीड़ितों और घायलों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा किसान सभा पहलू के परिवार को सारे देश के किसानों से फंड इकट्ठा कर 30 अप्रैल को पहलू के परिवार की आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जो गाय को माता मानते है वे रोड पर घूम रही गाय को माता क्यों नहीं मानत्रे अगर वे गोरक्षक है तो सडको पर घूमने वाली गायों कि सेवा करें। उन्होने 19 अप्रैल को किसान सभा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने कि अपील की।