फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youtuber Abhyuday Mishra setting new heights in gaming world

यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा ने मेहनत कर पाया मुकाम, गेमिंग वर्ल्ड में बटोर रहे हैं सुर्खियां 

Fri, 12 Mar 2021 09:59 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Mar 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Youtuber Abhyuday Mishra setting new heights in gaming world
अभ्युदय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा इन दिनों गेमिंग वर्ल्ड में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल "स्काईलाइव" को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसकी खास वजह वीडियो का कंटेंट है। जी हां, अभ्युदय लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने चैनल पर गेम खेलते हैं। इस दौरान उनके फैंस उनसे चैट के दौरान उनके गेम का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में दर्शक उनसे अपनी बात आसानी से बोल पाते हैं, जो काफी इंटरेस्टिंग है।
विज्ञापन


अब अगर हम अभ्युदय की बात करें, तो क्या आप जानते हैं वो अभी महज 21 साल के हैं। जी हां, इतनी छोटी उम्र में उन्होंने अपनी काफी फैन फॉलोइंग बना ली है। मगर, उनका मानना है कि ये सिर्फ उनके सफर की शुरुआत है। उन्हें अभी आगे और काम करना है। अभियुदय का जन्म मध्यप्रदेश के रीवा में हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद जब वो दो साल के थे, तब उनकी फैमिली इंदौर शिफ्ट हो गई थी।उन्होंने बताया कि जैसे पिछले साल दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान काफी सोशल मीडिया क्रिएटर्स को फायदा हुआ था। ठीक उसी तरह समय की नजाकत को समझते हुए उन्होंने भी इसका भरपूर लुत्फ उठाया। इस समय उन्होंने जमकर लाइव स्ट्रीमिंग की, जिसके माध्यम से उनके व्यूज बढ़ते चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं कि ऐसे में उन्होंने बहुत सी चीजों का अनुभव किया। वह बताते हैं कि जब वह लाइव स्ट्रीमिंग करते थे, तब उन्हें कई गेमिंग के कम्यूनिटी से जुड़ने का मौका मिला। इसकी वजह से वह समझ सकें कि एक अच्छे कंटेंट के साथ इंडिया में फ्रीफायर एसपोर्ट्स के बारे में भी लोगों जानकारी देना कितना महत्वपूर्ण हैं।


बचपन से ही स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट होने की वजह से उन्हें गेमिंग इंडस्ट्री में कुछ अलग करने का जुनून था। वह बताते हैं कि अगर वो गेमिंग में आज न होते, तो वह कंप्यूटर साइंस और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में होते। सबसे खास बात तो यह है कि अभ्युदय एसपोर्ट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देना चाहते हैं, जिससे लोग इसमें आसानी से भाग ले सकें। फिलहाल, उनके यूट्यूब चैनल से अभी 3 लाख 80 हजार से ज्यादा के लोग जुड़ चुके हैं। वहीं, चैनल को 17 मिलियन से ज्यादा के व्यूज भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed