फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youths from Chhattisgarh toured Delhi and met the Lieutenant Governor.

Delhi NCR News: छत्तीसगढ़ से आए युवाओं ने किया दिल्ली भ्रमण, एलजी से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
युवा संगम फेज छह के तहत आईआईटी दिल्ली ने युवाओं को कराया दिल्ली की विविधता और नवाचार से रूबरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली ने युवा संगम फेज छह के तहत छत्तीसगढ़ से आए 48 युवा प्रतिभागियों के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल का प्रमुख हिस्सा है। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जुड़ाव को मजबूत करना है। कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का नोडल उच्च शिक्षण संस्थान बनाया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ स्थित आईआईटी साझेदार संस्था है।
युवाओं को राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, दिल्ली हाट, अक्षरधाम सहित कई दूसरे पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। युवाओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ संवाद सत्र में युवाओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, युवा आकांक्षाओं और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन समारोह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों को शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। युवाओं ने आईआईटी दिल्ली के रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क का भी दौरा किया और स्टार्टअप संस्थापकों से बातचीत कर नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र से रूबरू हुए। आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर शिल्पी शर्मा ने कहा कि युवा संगम केवल एक आदान-प्रदान कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत की विविधता, संस्कृति और एकता को समझने की यात्रा है जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed