फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth tried to enter parliament with knife

चाकू लेकर संसद में घुसने की कोशिश, युवक हिरासत में, लगा रहा था राम-रहीम के नारे

Mon, 02 Sep 2019 07:54 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Youth tried to enter parliament with knife
संसद भवन में चाकू लेकर घुसने वाला आरोपी हिरासत में - फोटो : ani
संसद के गेट नंबर-1 के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जबकि अचानक बाइक सवार एक युवक ने चाकू लेकर संसद भवन में दाखिल होने का प्रयास किया। आरोपी जोर-जोर से बाबा राम-रहीम जिंदाबाद के नारे भी लगा रहा था। इससे पहले ही आरोपी अपने मकसद में कामयाब होता, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना लोकल पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई। आईबी, एनआईए, दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ में जुट गई। आरोपी बार-बार अपने बयान बदलने लगा। देर शाम तक हुई पूछताछ के बाद पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी सुर्खियां बटोरने के लिए तो ऐसा नहीं किया। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात सुबह करीब 10.45 बजे संसद भवन के गेट नंबर एक के पास हुई। स्पेलेंडर बाइक से आए युवक ने अचानक अपनी बाइक को पार्क किया और चाकू लेकर संसद में अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। आरोपी इस दौरान बाबा राम-रहीम के नारे लगा रहा था। फौरन सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी सागर (26) बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ा है। इसका परिवार लक्ष्मी नगर में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व अन्य सदस्य हैं। सागर का पिता लक्ष्मी नगर में ही पराठे की रेहड़ी लगाता है। वह भी कभी कभार अपने पिता का हाथ बंटाने चला जाता है। बाद में आरोपी को संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उधर युवक की नारेबाजी के दौरान कुछ तमाशबीनों ने नारेबाजी की मोबाइल से वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि संसद भवन पर बाबा के समर्थन में आया है। पुलिस ने बाबा को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया हुआ है। 


दूसरी ओर कभी वह कह रहा है कि खाली सुर्खियां बटोरने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे थे। देर शाम तक आरोपी से पूछताछ जारी थी। पुलिस आरोपी के परिवार से भी पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed