{"_id":"5d7ed1fe8ebc3e93aa191f2f","slug":"youth-throat-slit-in-front-of-girlfriend-on-normal-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मामूली बात पर गर्लफ्रेंड के सामने रेता युवक का गला, मामला दर्ज, आरोपी की तालाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मामूली बात पर गर्लफ्रेंड के सामने रेता युवक का गला, मामला दर्ज, आरोपी की तालाश जारी
Mon, 16 Sep 2019 05:36 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद बदमाश ने एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही गला रेत दिया। युवक लहूलुहान हुआ तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मेहफूज की गर्लफ्रेंड उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां से उसे हेडगेवार अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर युवक को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी शकील उर्फ मेंटल की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मेहफूज परिवार के साथ गली नंबर-18 जीतार नगर में रहता है और साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाता है। बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे वह अपनी प्रेमिका के साथ शकील के पास गया। वहां किसी बात पर शकील और मेहफूज की कहासुनी हो गई।
मेहफूज जाने लगा तो पीछे से आए शकील ने चाकू से उसका गला रेत दिया। लोगों की मदद लेकर युवती घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी शकील की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की खोजबीन की जा रही है।