फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth stabbed to death in east delhi

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्वी दिल्ली में किशोर की हत्या 

Wed, 17 Jul 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2019 06:34 AM IST
youth stabbed to death in east delhi
demo pic - फोटो : demo

न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर फरमान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू के 15 से 20 जख्म थे।



किशोर का शव रविवार को पुलिस को मिला था। सोमवार को पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचकर जानकारी दी। किशोर पर तीन मामले दर्ज थे। 

पुलिस के अनुसार, मूलत: शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला फरमान अपने पिता आरिफ, मां बेबी व अन्य परिजनों के साथ उस्मानपुर की गंगोत्री स्कूल वाली गली में रहता था। फिलहाल वह पिता के साथ एक सिलाई के कारखाने में काम करता था। 


परिजनों के मुताबिक, गत बृहस्पतिवार को वह उस्मानपुर में रहने वाली बुआ के घर रहने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। एक मामले में उसकी सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेशी थी। उसके पिता ने वहां पहुंचकर उसके लापता होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फरमान पर दर्ज एक मामले में जज ने उसे जगप्रवेशचंद्र अस्पताल में 50 दिन तक मरीजों की सेवा करने की सजा सुनाई थी। फरमान ने इस सजा को पूरी इमानदारी से पूरा किया था। 

वह त्योहार के दिन भी अस्पताल गया था और मरीजों की सेवा की थी। इस बात से खुश होकर जज ने फरमान को सम्मानित भी किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed