फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Delhi

Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पिता की चश्मदीद गवाही पर दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 08:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

आनंद ने बताया कि उसके बेटे पर विकास और वंशु ने चाकू से हमला किया है। दोनों उसे छह बजे घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए पिता के सामने ही एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इलाके में गश्त कर रहे हवलदार ने घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दो साल पहले मृतक ने दोनों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त झरेरा गांव निवासी आशीष (22) के रूप में हुई है। 24 जून की शाम 7.15 बजे पुलिस को झरेरा के बारात घर के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। इससे पहले ही इलाके में गश्त कर रहे हवलदार राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके पिता व चश्मदीद आनंद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

 


आनंद ने बताया कि उसके बेटे पर विकास और वंशु ने चाकू से हमला किया है। दोनों उसे छह बजे घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों युवकों का आपराधिक चरित्र होने की वजह से वह उनका पीछा करने लगे। बारात घर के पास दोनों आशीष से कहासुनी कर रहे थे और बाद में उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने लोगों की मदद से बेटे को बचाने की कोशिश की। थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रविवार तड़के इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साल 2021 में आशीष ने दोनों की पिटाई कर दी थी। दोनों उसके बाद से ही आशीष से बदला लेना चाहते थे। 23 जून की रात उन लोगों ने बीयर पीने के बहाने उसे बुलाकर हत्या करने की साजिश रची। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आशीष पर भी लूटपाट का एक मामला दर्ज हैं। वहीं विकास पेशे से ई-रिक्शा चालक है। वह नशे का आदी है और उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वंशु मीट की दुकान में काम करता है और उसके खिलाफ लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed