{"_id":"62ba0a18ee202831d708a60e","slug":"youth-stabbed-to-death-by-minor-for-slapping-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Delhi: थप्पड़ मारने पर नाबालिग ने युवक की चाकू घोपकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Delhi: थप्पड़ मारने पर नाबालिग ने युवक की चाकू घोपकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 28 Jun 2022 01:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:35 AM IST
सार
नाबालिग ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर उसकी रोबिन से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह उसे गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर वह अपने घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और उसके पेट में घोप दिया।
विज्ञापन
मृतक रोबिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्याला इलाके में कहासुनी के दौरान थप्पड़ मार जाने से गुस्साए नाबालिग ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस नाबालिग के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटना के समय युवक नशे में था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रघुवीर नगर निवासी रोबिन (22) के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 12.30 बजे पुलिस को रघुवीर नगर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल युवक को उसके परिवार वाले गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में भर्ती करवा चुके थे। जहां सोमवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को पता चला कि रोबिन मजदूरी करता था। रात में वह शराब के नशे में था। पुलिस को पता चला कि रोबिन पर इलाके का रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू से हमला किया था। पुलिस घर पर दबिश देकर नाबालिग को पकड़ लिया।
विज्ञापन
नाबालिग ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर उसकी रोबिन से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह उसे गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर वह अपने घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और उसके पेट में घोप दिया। रोबिन वहीं जमीन पर गिर गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबिन निर्माणाधीन मकान में काम करता था। वहीं नाबालिग पुराने जूते खरीदकर उसे उत्तम नगर के बाजार में बेचता था।