{"_id":"66bc0323876159b9060db796","slug":"youth-shot-dead-in-east-delhi-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : हत्या के आरोपी युवक को पहले किया सलाम... फिर सिर में मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : हत्या के आरोपी युवक को पहले किया सलाम... फिर सिर में मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Wed, 14 Aug 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:37 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त रिजवान के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर के पास बैठा था। उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफराबाद इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने एक युवक को सलाम करने के बाद उसके सिर में गोली मार दी। मृतक की शिनाख्त रिजवान के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर के पास बैठा था। उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रिजवान पर हत्या सहित शस्त्र अधिनियम के दो मामले दर्ज थे। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
रिजवान परिवार के साथ जाफराबाद इलाके के गली नंबर पांच चौहान बांगर में रहता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी दो युवक उसके पास आए। युवकों ने उसे सलाम किया और फिर पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे पुलिस को चौहान बांगर के गली नंबर पांच में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आस पास के लोग घायल काे अस्पताल ले जा चुके थे। रिजवान पर आपराधिक मामले दर्ज थे। 2018 में वह हत्या की वारदात में शामिल रहा था। इसके अलावा उसपर 2018 और 2022 में शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
जाफराबाद में रिजवान की हत्या के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि रिजवान गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू के गैंग का सदस्य था। रिजवान का एक बड़ा भाई इमरान था। उसकी 19 अप्रैल 2017 को हत्या कर दी गई थी। इमरान भी छेनू गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसकी हत्या का आरोप अब्दुल नासिर गैंग पर लगा था। इमरान की हत्या के बाद गैंगवार में छेनू गैंग के कमर की भी हत्या की गई थी। इसके बाद सीलमपुर में अक्टूबर 2018 को सीलमपुर के नवी अहमद की हत्या हुई थी। इस हत्या में रिजवान के अलावा अरबाज उर्फ शाहबाज भी शामिल था। इस साल मार्च माह में अरबाज सहित छेनू गैंग के दो बदमाशों की हत्या कर दी गई थी। हत्या को मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा गैंग के सदस्य सोहेल चप्पल ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन