फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shoot and killed in transaction of rupee

रुपये के लेनदेन में युवक की गोली मार कर हत्या, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश

Tue, 01 Oct 2019 09:20 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Youth shoot and killed in transaction of rupee
सांकेतिक तस्वीर
मुंडका इलाके में रुपये की लेनदेन के विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक अपने नौकर के साथ खेत पर बने कमरे में सो रहा था। नौकर के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार वालों से पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर उन लोगों ने पीड़ित परिवार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मंजीत (40) के रूप में हुई है। वह परिवार समेत हिरणकुंदना गांव में रहता था और खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात मंजीत तीन दिन पहले रखे नौकर के साथ खेत में बने कमरे में सो रहा था। देर रात वहां एक कार आकर रुकी। कार से एक युवक उतर कर मंजीत के पास आया और उससे छोटे भाई रोहित के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


उसके बाद मंजीत के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। नौकर के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मंजीत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजीत के चाचा सतबीर ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मंजीत के पिता नफे सिंह से कुछ रुपये उधार लिए थे। उसके बाद से आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा था। सतबीर के मुताबिक कुछ दिन पहले मंजीत के परिवार वाले आरोपियों के घर पर रुपये मांगने गए थे। वहां उनका झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने मंजीत के परिवार वालों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया। उसके परिवार के एक  युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झगड़े में मंजीत का छोटा भाई रोहित भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed