{"_id":"594553194f1c1b28698b471a","slug":"youth-killed-in-ballavgarh-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":" धारदार हथियार से गोद कर युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से गोद कर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार रात आयोजित विवाह समारोह में डीजे बजाकर घर लौट रहे विजय निवासी बाबू कॉलोनी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्यारे उसका रक्तरंजित शव मुकेश कॉलोनी के पास सड़क किनारे फेक कर फरार हो गए। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने उसका शव देखा तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार तड़के गश्त कर रहे एएसआई समय सिंह ने मुकेश कॉलोनी में युवक का रक्तरंजित शव पड़ा पाया तो आला अधिकारियों को सूचना दी। मृतक के कपड़ों से मिली डायरी से उसकी पहचान विजय के रूप हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। पिता गिर्राज के मुताबिक विजय तिगांव रोड स्थित एक डीजे की दुकान में काम करता था। शुक्रवार को बुकिंग होने की वजह से विजय अपने दो साथियों के साथ सेक्टर-2 के सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह में डीजे बजाने के लिए गया था।
विज्ञापन
गिर्राज के मुताबिक बेटा देर रात घर नहीं लौटा तो उन्होंने सोचा कि जैसा अक्सर होता है विजय दुकान चला गया और वहीं सो गया हो। मूल रूप से होडल के करमन गांव निवासी विजय फिलहाल बाबू कॉलोनी में अपने माता-पिता और परिवार के साथ रह रहा था। शरीर पर घाव के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या चाकू या किसी धारदार हथियार से की गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए मौका मुआयना कर संदिग्ध चीजें इकट्ठा कीं। एसएचओ बल्लभगढ़ ने बताया कि विजय की हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है, जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विजय के दोस्तों से मिल सकता है सुराग
जिस तरह से विजय की हत्या की गई उससे पुलिस को शक है कि हत्या उसका जानकार रहा होगा। हत्यारे को यह भी पता था कि विजय शुक्रवार को कहां है और रात को किस समय घर जाने के लिए निकलेगा। विजय के दो साथियों ने उसे कहां और क्यों छोड़ा पुलिस इसका भी पता लगाएगी। विजय की रात में कार्यक्रम के दौरान या फिर पिछले दिनों किसी से लड़ाई हुई थी पुलिस इसका भी पता लगा रही है।