Delhi: बीच सड़क पर युवक पर होता रहा चाकू से वार, मुकदर्शक बनी रही बेरहम राजधानी, इलाज के दौरान युवक की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो 24 जून की है। दिल्ली कैंट के झरेरा गांव में हमलावरों ने घर से बुलाकर आशीष (22) को ले गया था और पुरानी रंजिश की वजह से उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विस्तार
राजधानी में एक बार फिर बीच सड़क पर एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारने का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा गया जा रहा है कि घटना के दौरान दो युवक उसपर चाकू से हमला कर रहे हैं। इस दौरान वहां से कई कार और स्कूटी गुजर रही है, लेकिन कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि गश्त कर रहे हवलदार को दूर से आते देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। हवलदार और युवक के पिता घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया और घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि पिटाई का बदला लेने के लिए उनलोगों ने युवक की हत्या की थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो 24 जून की है। दिल्ली कैंट के झरेरा गांव में हमलावरों ने घर से बुलाकर आशीष (22) को ले गया था और पुरानी रंजिश की वजह से उसपर चाकू से हमला कर दिया। इलाके में गश्त कर रहे हवलदार राजेंद्र मीणा वहां आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। हवलदार ने मौके पर पहुंचे उसके पिता आनंद के साथ घायल आशीष को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके पिता आनंद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
आनंद ने बताया कि उसके बेटे पर विकास और वंशु ने चाकू से हमला किया है। दोनों उसे छह बजे घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों युवकों का आपराधिक चरित्र होने की वजह से वह भी उनके पीछे गया था। बारात घर के पास दोनों आरोपी आशीष से कहासुनी करने के बाद उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। उसने बताया कि इस दौरान घटनास्थल के पास से काफी गाड़ियां और स्कूटी सवार गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश की। वह भागकर वहां पहुंचा। तब तक गश्त कर रहे हवलदार राजेंद्र मीणा भी पहुंच गए। दोनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। हमलावरों ने उसपर आधा दर्जन से अधिक चाकू से वार किए थे।
थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साल 2021 में आशीष ने दोनों की पिटाई कर दी थी। दोनों आशीष से बदला लेना चाहते थे। 23 जून को उनलोगों ने बीयर पीने के बहाने उसे बुलाकर ले गए और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।