{"_id":"5e15f3d38ebc3e87e13bfc4a","slug":"youth-jumped-in-front-of-train-at-dwarka-mor-metro-station-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, डिप्रेशन का था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, डिप्रेशन का था शिकार
Wed, 08 Jan 2020 08:52 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक कंप्यूटर इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अंजनी कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पिछले काफी दिनों से अंजनी डिप्रेशन का शिकार था। इसकी वजह से उसने अपनी नौकरी भी छोड़ थी।
पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन की वजह से ही अंजनी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से गांव कर्दीन, गाजीपुर, यूपी निवासी अंजनी अपने भाई के साथ द्वारका इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर था। किसी वजह से वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसकी वजह से उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे वह द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचा। जैसे ही मेट्रो ट्रेन आई उसने छलांग लगा दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे डीडीयू अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।