फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth in car dragged girl for 10 kms in Delhi

दर्दनाक मौत: कार सवारों ने युवती को 10 किमी तक घसीटा, हड्डियां हुईं चकनाचूर, शरीर पर नहीं बचा एक भी कपड़ा

Sun, 01 Jan 2023 06:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Jan 2023 06:26 PM IST
सार

दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है, जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी सड़कों पर थे।

विज्ञापन
Youth in car dragged girl for 10 kms in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाहरी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है, जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे।  इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली पुलिस इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed