{"_id":"a6faefef23c621ec3ec75c39033f959d","slug":"youth-expecting-youth-special-train-from-rail-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से उम्मीद, युवा स्पेशल ट्रेन चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से उम्मीद, युवा स्पेशल ट्रेन चले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Jul 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा सोच और नजरिये को देखते हुए युवाओं को रेल बजट से काफी उम्मीदें हैं। युवाओं का मानना है कि ट्रेन में हाईटेक सुविधाएं मिलनी चाहिए। बातचीत में उन्होंने अपनी ऐसी ही उम्मीदों को बीजेपी सरकार के सामने रखते हुए अपनी अपेक्षाओं को जता दिया है। पेश है रिपोर्ट:
विज्ञापन
मांगें
-आउटसोर्सिंग पर भर्ती निकालते हुए रोजगार की संभावना बढ़ाई जाए
-ट्रेनों को हाईटेक करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए
-स्टेशनों को वाई-फाई से लैस किया जाए
-ट्रेनों की परंपरागत प्रणाली में बदलाव किया जाए
-युवा स्पेशल ट्रेन चलाकर नई शुरुआत की जाए
-आरपीएफ में लड़कियों को अतिरिक्त आरक्षण दिया जाए
-व्यस्त रूटों की ट्रेनों में विद्यार्थी कोच का तोहफा दिया जाए
विद्यार्थी कोच के रूप में नई शुरुआत की जा सकती है। जिन स्थानों से शहरों के बीच प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र आते हैं, वहां कई ट्रेनों में विद्यार्थी कोच दिए जा सकते हैं।-विशाखा, कॉलेज छात्रा
विज्ञापन
ट्रेनों में पढ़ने-लिखने की व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि, विदेशों की तर्ज पर ऐसी संभावनाएं बेहद कम हैं, फिर भी ट्रेनों में इसकी शुरुआत भर तो जरूर होनी चाहिए।-सुभाष
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई आज की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो ट्रेन को इंटरनेट फ्रेंडली बनाने की दिशा में सरकार का यह बेहतरीन प्रयास होगा।-रमन कुमार
पूर्व रेलमंत्री लालू यादव की तर्ज पर कुल्हड़ जैसी योजना फिर से लाई जानी चाहिए। इससे ईको फ्रेंडली की दिशा में बेहतरीन प्रयास के अलावा रोजगार में भी वृद्धि होगी।-शेखर
अब तक जितनी भी सरकारें आई हैं उन्होंने या तो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है या फिर स्टेशनों के विकास पर। लेकिन आज भी ट्रेनों की सिग्निलिंग प्रणाली सुदृढ़ नहीं है, जिससे ट्रेनें घंटों लेट हो जाती हैं।-देवव्रत
रेलवे लाइन को इलेक्ट्रॉनिक बनाने की दिशा में बेहद कम काम हो रहा है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ेगा।-वर्षा
महिला सुरक्षा को लेकर आज भी ट्रेनों में कोई इंतजाम नहीं है। मेट्रो की तरह ट्रेनों में भी लेडीज कोच में चढ़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।-शिवानी
ट्रेनों को लेकर ऑनलाइन या मैसेंजिंग सिस्टम से फीडबैक सिस्टम होना जरूरी है। इससे ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले टीटीई, गार्ड और कर्मचारियों का फीडबैक आसानी से लिया जा सकता है।-मीनाक्षी