फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth entered house and beat up person in dispute over removing tempo In Faridabad

Faridabad: सड़क पर खड़े टेंपों को हटाने को लेकर हुई कहासुनी, युवक ने साथियों संग घर में घुसकर की मारपीट; Video

Sat, 12 Jul 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

फरीदाबाद सेक्टर-9 में टेंपो हटाने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने अपने साथियों के घर में घुसकर दूसरे युवक से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
youth entered house and beat up person in dispute over removing tempo In Faridabad
घर में घुसकर की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-9 में घर के सामने खड़े टेंपो को हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने घर के अंदर घूसकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन से चार आरोपी घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन




सेक्टर-9 में रहने वाले नील नैन ने बताया कि वह अपने घर के बाहर टेंपो से सामान उतार रहे थे, तभी अंश भार्गव अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और लगातार हॉर्न बजाकर टेंपों को हटाने के लिए कहने लगा। उसी को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह मामला शांत हो गया है और वह अपने घर के अंदर चले गए। कुछ समय के बाद अंश भार्गव और अन्य साथी उनके घर के अंदर घुस आए और उनके साथ जमकर मारपीट की। युवक ने किसी तरह कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना
युवक ने बताया कि उनके घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें यह मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed