फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after falling from upper floor while cleaning temple

Delhi NCR News: मंदिर की सफाई करते समय ऊपर की मंजिल से गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
-जाफरपुर कलां इलाके की घटना, युवक ने सफाई का लिया था ठेका, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

-जांच में सुरक्षा उपाय में लापरवाही आई सामने, पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफरपुर कलां इलाके में मंदिर की सफाई करते समय ऊपर की मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घायल 33 साल के नीरज मिश्रा को पास के अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नीरज मिश्रा जाफरपुर कलां गांव में किराए पर रहते थे। उन्हाेंने गांव में स्थित शिव मंदिर की सफाई का ठेका लिया था। पुलिस के अनुसार सात जून की दोपहर में जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पता चला कि मंदिर की सफाई करने के दौरान एक युवक मंदिर की ऊपर की मंजिल से गिरकर घायल हो गया है, जिसे राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस काे मौके पर कोई खून या अन्य कोई सामान नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मंदिर की सफाई के दौरान सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। साथ ही मौके पर छेड़छाड़ की गई थी। 13 जून को पुलिस को पता चला कि इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक के परिवार वाले और घटनास्थल के आस पास रहने वालों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article