फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after being hit by a DTC bus

Delhi NCR News: डीटीसी बस की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
-दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा पिता की मौत, परिवार शोक में डूबा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के पास शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। डीटीसी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 33 वर्षीय प्रमोद मलिक की मौत हो गई। मसूदपुर निवासी प्रमोद पेशे से ड्राइवर थे। उनके परिवार में पत्नी निशा और दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया एक पल में उठ गया। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह मसूदपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि नीले रंग की डीटीसी बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। दुर्घटना में प्रमोद गंभार रूप से घायल हो गया था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ बस चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed