फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth did suicide in greater noida.

दूसरी शादी से नाराज युवक ने की आत्महत्या

Tue, 04 Nov 2014 07:41 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
youth did suicide in greater noida.

ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली के बागपुर निवासी युवक द्वारा शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का कारण मानसिक तनाव के था।

विज्ञापन


युवक की दूसरी शादी सोमवार तीन नवंबर को होनी थी, जिसके कारण वह तनाव में था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रविवार को दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई थी। सोमवार को घटना की सूचना दादरी जीआरपी से मिली।

बागपुर गांव निवासी अमित कुमार नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अमित हर रोज की तरह शनिवार सुबह भी ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से गया था। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसका फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने दनकौर कोतवाली में रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि कई साल पहले अमित की शादी लोनी क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद विवाद के कारण उसका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रोज पहले परिजनों ने उसका रिश्ता दादरी के रिठौडी गांव में तय कर दिया। दूसरी शादी को लेकर अमित परेशान रहने लगा था। शनिवार को उसने दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

उसकी सूचना उसके परिजनों को सोमवार को लगी। दरअसल, शनिवार को ट्रेन से कटकर मरने वाले युवक की पहचान दनकौर के बागपुर निवासी अमित के रुप में हुई। शव परिजनों को सौंप दिया है।

दुजाना गांव में कैंसर से एक और मौत

youth did suicide in greater noida.

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के करीब छह गांवों में कैंसर से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दुजाना गांव में कैंसर से पीड़ित 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

कैंसर से हुई मौत के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था शुरुआत अभी नहीं की है।

अच्छैजा से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर दुजाना गांव के सुभाष (55) काफी दिनों से कैंसर से ग्रस्त थे। उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनका देहांत हो गया। सूचना से कैंसर पीड़ितों और अन्य लोगों में अब बीमारी को लेकर डर बढ़ गया है।

लोगों को बढ़ते प्रदूषण के कारण अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र का हर व्यक्ति किसी न किसी हालत में अब इसकी रोकथाम चाहता है। वहीं महंगा इलाज होने के कारण कैंसर पीड़ित लोग इलाज कराने में सक्षम नहीं है। इसके लिए वह प्रशासन से मदद की उम्मीद बांधे है।

चार साल में पचास से अधिक मौत
बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव सादौपुर, अच्छैजा, दुजाना, बिश्नौली, धर्मपुरा खेड़ा समेत छह गांवों में कैंसर से चार साल में पचास से अधिक की मौत हो चुकी है। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में अलग-अलग तरह के कैंसर की शिकायत है। हालांकि एम्स के चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह दी है। जांच से ही कैंसर की पुख्ता जानकारियां मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed