{"_id":"5edcf2ab8ebc3e9030601571","slug":"youth-caught-his-scooty-thief-after-6-months-of-search-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : युवक ने 6 माह की तलाश के बाद खुद ही पकड़ा स्कूटी चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : युवक ने 6 माह की तलाश के बाद खुद ही पकड़ा स्कूटी चोर
Sun, 07 Jun 2020 07:29 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी महल इलाके में एक युवक ने छह माह की तलाश के बाद खुद ही स्कूटी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूटी चोरी होने पर पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज कराने की बजाय खुद ही चोर की तलाश कर रहा था। अब चांदनी महल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
तुर्कमान गेट निवासी अफनान एजाज (24) निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार करीब छह माह पहले किसी ने उसकी स्कूटी चुरा ली थी। कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए उसने इसकी शिकायत थाने में नहीं की और अपने स्तर पर स्कूटी की तलाश करने लगा।
विज्ञापन
शनिवार शाम आसफ अली रोड पर पुलिस भवन के पास उसने अपनी स्कूटी पर एक युवक को देखा। अफनान ने युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान अजमेरी गेट निवासी नायब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से अन्य आपराधिक मामले में शामिल होने के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन