{"_id":"6a0afe837846c695100a55f6","slug":"youth-booked-for-making-a-reel-on-social-media-waving-a-sword-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-124222-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर तलवार लहराते हुए धमकी भरे अंदाज में वीडियो पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात उप-निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ अंटोहा मोड़ पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि टीकरी ब्राह्मण गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक ने अपने अकाउंट पर एक रील पोस्ट की है, जिसमें वह हाथ में तलवार लेकर रौब झाड़ते और धमकी भरे अंदाज में नजर आ रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वीडियो को इस उद्देश्य से अपलोड किया था कि वह लोगों में अपना प्रभाव और भय पैदा कर सके। पुलिस ने इसे आर्म्स एक्ट का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की। इसके बाद सिपाही जयदीप के माध्यम से लिखित शिकायत थाना सदर को भेजी गई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की है।