{"_id":"5d06706f8ebc3e578a549ff6","slug":"youth-beat-to-death-on-the-suspicion-of-mobile-theft-shopkeeper-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2019 10:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर इलाके में शनिवार शाम एक दुकानदार ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी दुकानदार अमित की मेन मुबारकपुरा रोड प्रेमनगर में ऑटो पार्ट की दुकान है। तीन दिन पहले उसकी दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने पर एक संदिग्ध युवक दिखा। शनिवार को कैमरे में दिख रहा संदिग्ध युवक उसे अपनी दुकान के पास दिखा।
विज्ञापन
अमित और उसके कर्मचारियों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। घबराकर युवक एक अन्य दुकान में घुस गया। वहां से पकड़कर अमित ने उससे मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ की। युवक ने फोन चुराने से मना कर दिया। इस पर अमित उसे पकड़कर अपनी दुकान में ले आया और कर्मचारियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की। इसी बीच युवक की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
अमित व उसके कर्मचारियों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोट के निशान देखकर डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में कर लिया है। मृत युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल है।