फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Your data will remain secure in government offices; every department will have a nodal officer.

Delhi NCR News: सरकारी दफ्तरों में आपका डेटा रहेगा सुरक्षित, हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेटा संग्रह, इस्तेमाल और सुरक्षित रखने के लिए तय होंगे मानक
विज्ञापन

अधिकारियों को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के पास नागरिकों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए अब हर विभाग में डेटा प्रोटेक्शन नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों के डेटा को एकत्र करने, इस्तेमाल, संग्रहित करने और सुरक्षित रखने के लिए विस्तृत मानक तय किए जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नागरिक राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल माध्यम से महत्वपूर्ण निजी जानकारी साझा करते हैं। ऐसे में डेटा की सुरक्षा और नागरिकों की निजता की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। डिजिटल सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है, इसलिए डेटा सुरक्षा का ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में आईटी विभाग के रोडमैप की जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी विभागों में डेटा प्रोटेक्शन नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। डेटा प्रबंधन के मानकों को लेकर विस्तृत सर्कुलर जारी किया जाएगा। अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों में नागरिकों की निजी जानकारी संभालने के तरीके में एकरूपता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति और सीमित डेटा संग्रह पर जोर
विशेषज्ञों ने अधिकारियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। इनमें नागरिक की सहमति, डेटा का निर्धारित उद्देश्य के लिए इस्तेमाल, जरूरत के मुताबिक न्यूनतम डेटा संग्रह और नागरिकों के डेटा संबंधी अधिकार शामिल हैं। डेटा रखने वाले संस्थानों की जिम्मेदारियों और डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कानून के क्रियान्वयन से जुड़े व्यावहारिक सवाल पूछे। मंत्री ने कहा कि सुरक्षित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल व्यवस्था के लिए आईटी विभाग की तकनीकी क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed