{"_id":"954d4cccfe35516a046b62bb6e55418e","slug":"youngman-marder-in-greater-noida-dadri-bawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला दबाकर हत्या, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या से नाराज लोगों ने दादरी-नोएडा मार्ग पर जाम लगाकर दो घंटे तक यातायात बाधित रखा। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तहत सुत्याना गांव के राजपाल के बेटा धीरज (19) की पड़ोस में खाली पडे़ मकान के कमरे में सोमवार देर रात रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और दादरी-नोएडा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि दंपति की हत्या के मामले में गिरफ्तारी को लेकर राजपाल पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
उनको कई बार धमकियां भी मिलीं थी। लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बदमाशों ने सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धीरज के पिता राजपाल ने गांव के पवन, वलीराम, महाराज सिंह, सचिन और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।