फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young woman locked Innocent in a room with minor

युवती ने नाबालिग के साथ कमरे में बंद कर दी मासूम

Thu, 25 Feb 2016 08:36 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
young woman locked Innocent in a room with minor

पिछले चार दिनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले थाने में आ रहे हैं। यहां पड़ोस में रहने वाली युवती ने बच्ची को एक 15 साल के नाबालिग युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन


मासूम बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। मौका देख नाबालिग वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 9 साल की मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ हरौला सेक्टर-5 में रहती है।

मासूम बच्ची के माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे

young woman locked Innocent in a room with minor

रोज की तरह बुधवार को भी मासूम बच्ची के माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे। जबकि उनकी मासूम बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान देरशाम एक युवती उसे बहला-फुसलाकर नाबालिग के कमरे में ले गई।

जहां युवती ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि करीब आधे घंटे तक बच्ची कमरे में बंद थी। परिजनों ने पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मौका मुआयना कर पाक्सो एक्ट के तहत छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची के पिता ने ही नाबालिग को यहां किराए पर कमरा दिलाया था। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed