फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   young men assaulted the female passenger in the Jhelum Express

झेलम एक्सप्रेस में महिला यात्री से युवकों ने की बदसलूकी 

Mon, 26 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 young men assaulted the female passenger in the Jhelum Express
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

झेलम एक्सप्रेस के महिला कोच में सफर रही एक महिला यात्री ने रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत की। 

विज्ञापन


कंट्रोल से मैसेज मिलने के बाद आरपीएफ फरीदाबाद ने ट्रेन को अटेंड किया। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ को देखकर युवक भाग निकले। हालांकि महिला ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुणे से जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस की महिला कोच में प्रियंका नामक एक महिला यात्री सफर कर रही थी। बताया जाता है कि आगरा से ही कुछ युवक कोच में चढ़ गए और लगेज वाली सीट पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रियंका ने उनसे महिला कोच होने और इसमें न चढ़ने की बात कही। युवकों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और उन्हें धमकी दी। महिला यात्री ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।

कंट्रोल ने मथुरा और फरीदाबाद आरपीएफ को जानकारी भेजकर कोच अटेंड करने को कहा। रात करीब 7:45 बजे ट्रेन जब ओल्ड स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ ने महिला कोच को अटेंड किया। ट्रेन रुकते ही युवक कूदकर फरार हो गए। महिला ने किसी प्रकार की शिकायत पत्र देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed