फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man who went to graze cattle in Garhmukteshwar drowned in canal

Hapur: पशु चराने गया युवक नहर में डूबा, करीब तीन घंटे गोताखोरों की मदद से मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
सार

हापुड़ जिले में पशुओं को चराने के लिए गया युवक नहर में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे तलाश किया। नहर से युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
young man who went to graze cattle in Garhmukteshwar drowned in canal
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के जंगल में पशुओं को चराने के लिए गया युवक नहर में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे तलाश किया। नहर से युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


कल्याणपुर गांव निवासी शीशपाल सिंह का 18 वर्ष का बेटा स्वदेश बुधवार की सुबह को घर से पशुओं को चराने के लिए जंगल में लेकर गया था। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे पशुओं को चराने के दौरान स्वदेश नहर किनारे पहुंच गया, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में जा गिरा। नहर में गिरते ही युवक ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर उसके साथी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्वदेश डूब गया। 
विज्ञापन


इसके बाद अन्य युवकों ने ग्रामीणों और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे के बाद स्वदेश को मृत अवस्था में नहर से बाहर निकाला गया। उसे लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वदेश की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सीओ आशुतोष शिवम मृत युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed