फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man was murdered in front of his house in Vasant Kunj Delhi

दिल्ली में घर के सामने युवक की हत्या: पड़ोसियों ने झगड़े में युवक को चाकू से गोदा, बचाने आई मां को भी पीटा

Tue, 08 Jul 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

आरोपियों ने दो दिन पहले मृतक सन्नी के भाई प्रदीप की भी पिटाई की थी। आरोपियों ने प्रदीप को अकेला देखकर उसे रोका और फिर उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से चले गए थे।

विज्ञापन
Young man was murdered in front of his house in Vasant Kunj Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना इलाके में मंगलवार शाम को तीन सगे भाइयों ने पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए अपने पड़ोसी युवक की उसकी मां के सामने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर चार-छह वार किए। मामले की सूचना मृतक युवक की बहन ने पुलिस को दी । पुलिस ने उसे स्पाइनल इंजरी अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित का दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि अपने परिवार के साथ अर्जुन कैंप इलाके में रहने वाला सन्नी (24) एक होटल में सफाई कर्मी का काम करता था। उसके परिवार में मां, पिता, भाई और बहन शामिल हैं। सन्नी की पड़ोसी ममता ने बताया कि सन्नी और उसकी मां मंगलवार शाम को दोनों साथ नौकरी से घर लौटे थे। सन्नी की मां अपने घर के बाहर बैठीं ममता से बात करने के लिए उसके घर के बाहर रूक गईं, जबकि सन्नी अपने घर के बाहर खड़ा हो गया। इसी दौरान सन्नी के घर के सामने रहने वाले राहुल, राज कुमार और रवि वहां आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और रवि दोनों भाइयों ने सन्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने चार से छह वार किए। सन्नी की मां ने सन्नी को आरोपियों से बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। आरोपियों के जाने के बाद सन्नी के परिजन उसे स्पाइनल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सन्नी की बहन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दो दिन पहले छोटे भाई को पीटा था 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले सन्नी के भाई प्रदीप की भी पिटाई की थी। आरोपियों ने प्रदीप को अकेला देखकर उसे रोका और फिर उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से चले गए। जिसकी सूचना प्रदीप और उसके परिजनों ने पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed