IPL देखने को लेकर बहस, खुदकुशी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर बस इसिलए आत्महत्या कर ली कि उसे घर में आईपीएल मैच नहीं देखने दिया गया।
युवक ने आईपीएल मैच देखने के लिए टेलीविजन पर वह खास चैनल लगा रखा था, तभी उसका चचेरा भाई आया और चैनल बदल दिया।
युवक ने फिर से वही चैनल लगाने को कहा लेकिन चचेरे भाई ने नहीं लगाया और दूसरा चैनल देखने लगा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
चाचा ने समझाया पर नहीं माना
दरअसल, युवक अपने चाचा के घर पर ही रहता था। ऐसे में चचेरे भाई ने टीवी पर अपना अधिकार दिखाया और चैनल बदलने से मना कर दिया।
इस बात से युवक को अपमान महसूस हुआ। उसकी बहुत इच्छा थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच देखे, लेकिन उसके चचेरे भाई को क्रिकेट पसंद नहीं था, इसलिए उसने चैनल बदल दिया।
बाद में चचेरा भाई टीवी पर अपने पिता के अधिकार होने की बात कर रौब झाड़ने लगा। इससे दोनों में कहासुनी हो गई। लेकिन तभी उसके चाचा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कर दिया। लेकिन अगले दिन जैसे ही वह ऑफिस के लिए निकले युवक ने अपनी जान दे दी।
बुलंदशहर का रहने वाला है युवक
फरीदाबाद के नीलम पुल के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाला 35 वर्षीय युवक बुलंदशहर का रहने वाला था। फरीदाबाद में वह अपने चाचा के घर में रहता था।
जीआरपी थाने के एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जाने वाली समता एक्सप्रेस शुक्रवार को मथुरा की ओर जा रही थी कि नीलम पुल पास बुलंदशहर के योगेश के बेटे आशीष ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। वह फरीदाबाद के भरत कॉलोनी में अपने चाचा राम कुमार के साथ रहता था।