{"_id":"fdc53c2d1edb0d885213e758875a9d83","slug":"young-man-suicides-after-girl-murder-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक ने युवती की हत्या के बाद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक ने युवती की हत्या के बाद की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एकतरफा प्रेम में पागल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) ने इनकार करने पर युवती की गोली मार कर हत्या कर दी और खुद भी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पर्वतीया कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम हुई हत्या-आत्महत्या की घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
एसएचओ सारन ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली मनीषा (24) पर्वतीया कॉलोनी की गली-3 में किराये के घर मेें रहती थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। कॉलोनी में ही आरएमपी विनोद की डिस्पेंसरी है। मोहल्ले वालों के मुताबिक, विनोद मनीषा को एकतरफा प्रेम करता था।
विज्ञापन
वह मनीषा का पीछा करता था। जबकि युवती उसे पसंद नहीं करती थी। यही वजह थी कि पीछा करने पर एक बार युवती ने विनोद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे मनीषा ड्यूटी कर घर वापस लौट रही थी। युवती का पीछा करते हुए विनोद भी उसके घर के अंदर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां दोनों के बीच कुछ बातें हुईं। इसके बाद विनोद ने तमंचा निकाल का मनीषा के सिर और सीने में गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने भी अपने सिर मेें गोली मारकर जान दे दी। गोलियाें की आवाज सुन कर इकट्ठे हुए मोहल्ले वालों ने दोनों को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। मनीषा के परिजनों को भी मोहल्ले वालों ने फोन पर घटना की जानकारी दे दी है।