{"_id":"653b45a2984a8990ac03e6eb","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-welcome-area-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा
Fri, 27 Oct 2023 10:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:37 AM IST
सार
दिल्ली के वेलकम इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलकम इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए 16 साल के नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक वारदात के समय दोस्त के साथ पार्क में गेम खेल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चाकू बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर तीन दिन पहले उसकी पिटाई कर दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने हत्या की। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त शोएब (19) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ वेलकम के फोटो चौक पर रहता था। परिवार में पिता अमीद हुसैन, मां शिवाबानो और भाई समीर व एक बहन है। शोएब 12वीं के बाद ऑनलाइन नेटवर्किंग का कोर्स कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह कोचिंग क्लास के बाद दोस्त के साथ पार्क में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी समय वहां एक नाबालिग आया और उसने शोएब के दोस्त को अपनी तरफ बुलाया। शोएब ने इसका कारण पूछा।
विज्ञापन
इसी दौरान नाबालिग ने चाकू निकालकर शोएब पर हमला कर दिया। दोस्त घायल शोएब को अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि शोएब के ही इलाके में रहने वाले नाबालिग ने उस पर हमला किया। पुलिस ने देर रात उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन