फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed to death for protesting against molestation

Delhi Murder: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 02:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Aug 2024 02:17 AM IST
सार

शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर खान (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Young man stabbed to death for protesting against molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर खान (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपी इशान (18) और अमन उर्फ मो. कैफ (18) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल इशान ने समीर के दोस्त सुहेल की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी दोनों से झगड़ा करने लगा। इस बीच समीर ने इशान को थप्पड़ मार दिया। बदला लेने के लिए इशान ने अपने दोस्तों अमन उर्फ मो. कैफ, सनम व अन्यों को बुला लिया। बाद में चाकू मारकर समीर की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, समीर परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, शास्त्री पार्क में रहता था। परिवार में मां राना खान, पत्नी मुस्कान, भाई सैफ अली, बहन अफशां व अन्य लोग हैं। समीर परिवार में सबसे छोटा था। पिछले साल सितंबर में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार रात को वह पत्नी के लिए मोमोज लेने निकला था। इस बीच इशान ने समीर को कॉल किया। गली नंबर-5 में पहुंचते ही आरोपी इशान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर समीर पर चाकू से हमला कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इशान समीर के दोस्त सुहेल की बहन से दोस्ती करना चाहता था। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed