{"_id":"6241f5fd3dc8753ab2639974","slug":"young-man-stabbed-to-death-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बीच-बचाव कराने के दौरान हुआ हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बीच-बचाव कराने के दौरान हुआ हमला, आरोपी फरार
Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
सार
हर्ष विहार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या से कुछ देर पहले मृतक के दोस्त का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपितयों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
चाकू से गोदकर युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में सोमवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दोस्त के साथ हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने में चार-पांच लड़कों ने युवक पर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक के दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिंटू अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, प्रताप नगर, सबोली में रहता था। इसके परिवार में पिता अनिल कुमार, मां, दो भाई व एक बहन है। चिंटू प्राइवेट नौकरी करता था। उसके माता-पिता दोनों एक फैक्टरी में काम करते हैं। उसके दोनों भाई परिवार से अलग रहते हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे चिंटू अपने दोस्त आशीष के साथ कहीं जा रहा था। इस बीच चार-पांच लड़कों ने उसके दोस्त से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
चिंटू ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपियों ने दोनों को दोबारा घेर लिया। इस बीच आरोपियों ने आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। चिंटू ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी चिंटू पर चार से पांच वार करने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चिंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन