फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed for protesting against teasing in Delhi

सनकी दोस्त बने जल्लाद: काम को लेकर चिढ़ाने का विरोध करने पर युवक को चाकू से गोदा; आरोपी इस बात पर थे चिढ़ाते

Mon, 03 Jun 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jun 2024 08:33 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट सागरपुर निवासी विमल मिश्रा और मुकुल के रूप में हुई है। दोनों पार्टियों में वेटर का काम करते हैं।

विज्ञापन
Young man stabbed for protesting against teasing in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के सागरपुर में पार्टियों में बर्तन धोने के काम करने को लेकर चिढ़ाने का विरोध करना एक युवक को महंगा साबित हुआ। हमलावरों ने विरोध करने पर युवक को चाकू से गोद दिया। घायल युवक की पहचान शोभित चौधरी के रूप में हुई है। उसका गंभीर हालत में एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट सागरपुर निवासी विमल मिश्रा और मुकुल के रूप में हुई है। दोनों पार्टियों में वेटर का काम करते हैं। मुकुल पर मोहन गार्डन थाने में चोरी करने का एक मामला पहले से दर्ज है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 मई को पुलिस को सागरपुर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल शोभित चौधरी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि शोभित का मुकुल और विमल से झगड़ा हुआ था। इस दौरान मुकुल ने शोभित को चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एम्स में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी केबी झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को इलाके के गंदे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों पार्टियों में वेटर का काम करते थे। वहीं, शोभित बर्तन साफ करने का काम करता था। इस दौरान आरोपी शोभित को उसके काम को लेकर चिढ़ाते थे। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त के साथ आरोपियों का विरोध करने पहुंचा। जहां कहासुनी होने पर मुकुल ने चाकू निकाल कर शोभित पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर कैलाशपुरी स्थित पार्किंग से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed