फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man shot himself saying hello I am going to Shyamji

हेलो, मैं श्यामजी के पास जा रहा हूं: इसके बाद मंदिर परिसर में जो हुआ उससे लोग सन्न रह गए

Mon, 22 Aug 2022 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 07:34 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
young man shot himself saying hello I am going to Shyamji
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो, मैं श्यामजी के पास जा रहा हूं, यह कहकर एक युवक ने मंदिर परिसर में जाकर खुद को गोली मार ली। परिवार और उसके दोस्त मंदिर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त पंकज कुमार (28) के रूप में हुई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा व एक खोखा बरामद किया है। हालांकि पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सुसाइड ही है या कुछ और। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल भी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पंकज परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता रविंद्र कुमार, तीन भाई व अन्य सदस्य हैं। पंकज का एक भाई दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं। फिलहाल उनकी तैनाती ट्रैफिक में है।


 

पंकज बाउंसर की नौकरी करता था। रविवार शाम करीब 4.00 बजे वह घर से मंदिर जाने के लिए निकला। वह घर पर कहकर गया था कि वह शास्त्री पार्क स्थित श्यामगिरी मंदिर में दूध चढ़ाने जा रहा है। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद उसने अपने दोस्त को कॉल कर बताया कि वह श्यामजी के पास जा रहा है। यह कहकर उसने फोन काट दिया। पंकज के दोस्त ने परिजनों को खबर दी। परिजन मंदिर परिसर पहुंचे तो उसने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed