ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के तहत धूममानिकपुर गांव में दुकान के सामने बैठे युवक की बाइकर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज कर लोगों को भगाया।
पुलिस ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में पोपन भाटी (31) पुत्र खचेडू सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे परचून की दुकान के पास चारपाई पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। दो बदमाश बाइक से उतरकर पोपन भाटी के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गिरकर छटपटाता रहा युवक, लोग भड़के
इसके बाद लहूलुहान पोपन नीचे गिर गया। फायरिंग करते हुए बदमाश गाजियाबाद की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही पोपन को मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर उसको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक पर हमले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और वाहनों पर पथराव कर दिया। इसमें करीब आधा दर्ज वाहनों के शीशे टूट गए। इसके अलावा कई वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की गई।
पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात बृजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार भेज जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।