{"_id":"5a767b7c4f1c1ba4268b84a0","slug":"young-man-shot-by-policeman-in-sector-122-of-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में जिम चलाने वाले युवक को मारी गोली, सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में जिम चलाने वाले युवक को मारी गोली, सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर गोली मारने का आरोप
- फोटो : ani
उत्तर प्रदेश में पुलिस पर दादागिरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि एक युवक को सब इंस्पेक्टर ने बिना वजह गोली मार दी। जानिए पूरी खबर
घटना दिल्ली से सटे नोएडा की है। सेक्टर 122 में एक युवक अपने दोस्तों के साथ कार से अपने रिश्तेदारों के यहां से लौट रहा था। आरोप है कि पुलिस ने उनकी गाड़ी पुलिस चौकी के पास रोक ली।
आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने गाड़ी रोकते ही जितेंद्र को गोली मार दी। यह गोली उसके गर्दन में लगी। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर ने उसके दोस्त को भी गोली मार दी। हालांकि उसके दोस्त को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना दिल्ली से सटे नोएडा की है। सेक्टर 122 में एक युवक अपने दोस्तों के साथ कार से अपने रिश्तेदारों के यहां से लौट रहा था। आरोप है कि पुलिस ने उनकी गाड़ी पुलिस चौकी के पास रोक ली।
#Noida: Family alleges that a Policeman shot one of their member, late last night, in Sector-122, say. 'it was done for no reason.' SSP Love Kumar says, 'youth is under treatment, cannot say anything until investigation is done.' pic.twitter.com/4PaspwSMh6
— ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2018विज्ञापन
आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने गाड़ी रोकते ही जितेंद्र को गोली मार दी। यह गोली उसके गर्दन में लगी। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर ने उसके दोस्त को भी गोली मार दी। हालांकि उसके दोस्त को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : ani
गोली लगते ही गाड़ी में सवार अन्य युवक फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जितेंद्र जिम चलाता है। जिस पुलिसकर्मी ने उसे गोली मारी वह भी उसकी जिम में एक्सरसाइज करने आता था।
परिजनों का आरोप है कि बिना वजह सब इंस्पेक्टर ने गोली मारी है। इस मामले में एसएसपी लव कुमार का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक कुछ नहीं कहा नहीं जा सकता।
परिजनों का आरोप है कि बिना वजह सब इंस्पेक्टर ने गोली मारी है। इस मामले में एसएसपी लव कुमार का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक कुछ नहीं कहा नहीं जा सकता।