{"_id":"64ae23f9c550f36bc805ac63","slug":"young-man-raped-the-girl-by-hiding-her-identity-and-also-tried-to-convert-her-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पहचान छिपा दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पहचान छिपा दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 12 Jul 2023 09:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jul 2023 09:24 AM IST
सार
आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंद नगरी में धार्मिक पहचान छिपाकर एक लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसके आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता को जब आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने जबरन उसका धर्म भी परिवर्तन कराने का प्रयास किया। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी एटा, यूपी निवासी शाहबाज (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई थी। जल्द ही दोनों उसकी दोस्त बन गई। दोनों ने उसे राहुल नाम एक युवक से मिलवाया। पहचान होने के बाद अक्सर दोनों बात करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि युवक दूसरे धर्म से संबंध रखता है। इसके अलावा उसकी दोनों सहेलियों में से एक आरोपी युवक की सगी बहन है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक पीड़िता को धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार को बताई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। यहां उसकी काउंसलिंग कराने के बाद पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।