फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered his Mother Live in Partner with a knife in Delhi

मां के लिव इन पार्टनर की हत्या कर पुलिस को किया फोन, कहा- ‘हैलो, मैंने सौतेले बाप को मार डाला’

Fri, 17 May 2019 11:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered his Mother Live in Partner with a knife in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

हैलो मैंने अपने सौतेले पिता को मार डाला है...। बाबा हरिदास नगर इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपनी मां के लिवइन पार्टनर की गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी। फिर मां के सामने ही कुछ ऐसा काम किया जिससे मां भी सन्न रह गई और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पढ़ें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी शव के पास बैठ गया और मां के सामने ही पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया।

वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है। आरोपी के मुताबिक देवेंद्र उसकी 15 वर्षीय बहन पर बुरी नजर रखता था। जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

देवेंद्र ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था

पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश (20) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहता है। इसके परिवार में मां (45) और बहन (15) है। रमेश कपड़ों की फेरी लगाता है। वर्ष 2011 में उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी।

आरोप है कि उसी दौरान देवेंद्र ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था। रमेश की मां देवेंद्र से शादी करने की बात करती थी। इधर देवेंद्र से रमेश की मां को एक बेटा हुआ जो अब सात वर्ष का है। देवेंद्र कभी उनके ही घर पर रुक जाता था। कभी अपने घर चला जाता था।

विज्ञापन

इसलिए की हत्या

यह बात रमेश को पसंद नहीं थी। उसने कई बार मां से इसका विरोध किया था। आरोप है कि देवेंद्र ने रमेश की 15 वर्षीय बहन पर भी बुरी नजर रखना शुरू कर दिया था। बुधवार दोपहर के समय रमेश अपने घर पहुंचा तो उसने मां और देवेंद्र को घर में एक साथ देखा तो उसे गुस्सा आ गया।

उसकी देवेंद्र से बहस होने लगी। इसी दौरान आरोपी रसोई में गया। वहां से चाकू लाकर देवेंद्र के गले पर हमला कर दिया। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को रमेश ने बताया है कि उसने बहन पर बुरी नजर रखने की वजह से देवेंद्र की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed