{"_id":"64f53f9744fde2f67505ed75","slug":"young-man-molested-minor-child-in-shelter-home-in-delhi-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म, शिकायत के बाद भी प्रबंधक ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म, शिकायत के बाद भी प्रबंधक ने नहीं की कार्रवाई
Mon, 04 Sep 2023 07:54 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:54 AM IST
सार
सेल्टर होम में नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। पीड़ित के बयान पर आरोपी युवक को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जहांगीरपुरी इलाके में स्थित आश्रय गृह में 15 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आश्रय गृह में रहने वाले 18 साल के युवक पर आरोप लगाया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने आश्रय गृह के प्रबंधक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को उसने महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जहांगीरपुरी स्थित आश्रय गृह में रहने वाले 15 साल के नाबालिग ने महिला आयोग के हेल्पलाइन 181 पर फोन कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत की। उसने बताया कि 31 अगस्त की शाम को वह वॉशरूम गया, जहां आश्रय गृह में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
महिला आयोग की टीम ने तुरंत जहांगीरपुरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और पीड़ित से मिलने के लिए वहां पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का देहांत हो चुका है। पिता के दूसरी शादी कर लेने के बाद से वह कुछ साल से आश्रह गृह में रह रहा है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में आरोपी ने खुद को नाबालिग बताया। उसके दस्तावेज की जांच करने पर पता चला है कि आरोपी बालिग है।
विज्ञापन