फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man misdeed girl in Palwal

'किसी को बताया तो जान से मार दूंगा': काम से जा रही युवती को पकड़ा, सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 05 May 2024 06:25 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 06:25 PM IST
सार

पलवल में एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
young man misdeed girl in Palwal
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को पकड़ कर सुनसान जगह में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह किसी काम से जा रही थी, तभी गांव के ही ताहिर ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह में ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed