फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man kills girlfriend father for opposing friendship in delhi

दोस्ती का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने की प्रेमिका के पिता की हत्या, घर में रखे मोबाइल भी ले गया आरोपी

Sun, 06 Dec 2020 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Dec 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Young man kills girlfriend father for opposing friendship in delhi
फाइल फोटो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह दोस्ती का विरोध करने पर एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर चाकू से वार कर प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर में रखे दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त बिरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (50) के रूप में हुई है। बिरेंद्र की पत्नी जब पूजा कर मंदिर से लौटी तो वारदात की जानकारी हुई। आरोपी उस समय गेट से बाहर निकल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर खजूरी खास थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिरेंद्र परिवार के साथ पॉकेट-5, डी-ब्लॉक, सोनिया विहार में रहता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा एक बेटी गंगा थी। बिरेंद्र का घर में ही बैग सीने का काम था। परिजनों ने बताया कि शादी के काफी समय तक बिरेंद्र की पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो उसने अपने बड़े भाई रामपाल की बेटी गंगा को गोद ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी ने गंगा को पाला था। गंगा सातवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी थी। पिछले कुछ समय से गंगा की दोस्ती इलाके की ही रहने वाले सूरज नामक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। बिरेंद्र को बेटी की दोस्ती का पता चला तो उसने उसका सूरज से मिलना-जुलना बंद करवा दिया। लेकिन इसके बाद भी सूरज गंगा से फोन पर बातचीत करने लगा।

परेशान होकर बिरेंद्र ने बड़े भाई के यहां गंगा को मुरादाबाद भेज दिया। इस बात से सूरज खफा हो गया। शनिवार सुबह लक्ष्मी पूजा करने मंदिर चली गई। बिरेंद्र इस बीच सात बजे सूरज घर में घुस गया। पहले उसने बिरेंद्र का गला दबाया, बाद में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed