{"_id":"5d39e4968ebc3e6cc4513ad1","slug":"young-man-killed-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Thu, 25 Jul 2019 10:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में बुधवार देर रात चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवक की पिटाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त एफ ब्लॉक जे जे कालोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एफ ब्लॉक जेजे कालोनी में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जे ब्लॉक में रहने वाले साहिल के दोस्त रवि ने पुलिस को बताया कि देर रात लाइट जाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था। टहलते हुए वह के ब्लॉक में पहुंचा। जहां उसने मंतोष नाम के व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ साहिल को डंडे से पीटते हुए देखा।

साहिल बुरी तरह से घायल था। पूछने पर मंतोष ने बताया साहिल चोरी के नियत से उसके छत पर पहुंच गया था। जहां से उसे पकड़ा गया है। जब रवि ने उनलोगों को साहिल को पीटने से मना किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और साहिल का दोस्त समझकर उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। रवि वहां से चला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने छानबीन करने के बाद मंतोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साहिल नशे का आदी था। लेकिन उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आशंका है कि नशे की हालत में वह मंतोष के घर की छत पर पहुंच गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर साहिल को पीटने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।