{"_id":"5d41c9dc8ebc3e6cc30e9697","slug":"young-man-killed-his-friend-for-a-smart-phone-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन के लिए दोस्त का कत्ल, आरोपी के खुलासे से पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन के लिए दोस्त का कत्ल, आरोपी के खुलासे से पुलिस भी हैरान
Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक दोस्त ने मोबाइल फोन के लिए अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। लेकिन एक सप्ताह बाद ही उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोमन कुमार (22) के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से मृतक रामू कुमार (25) का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शुरूआती जांच के बाद आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके पास साधारण फोन था।
उसे स्मार्ट फोन की जरूरत थी। इसीलिए उसने महंगा स्मार्ट फोन लूटने के लिए अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई सुबह को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद 24 जुलाई को मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी, यूपी निवासी रामू कुमार के रूप में हुई। रामू अपने जीजा के भाई मुनेश के साथ नरेला इलाके में रहता था।

वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। छानबीन के दौरान पुलिस को रामू का महंगा फोन गायब मिला। रामू ने कुछ ही दिनों पूर्व फोन खरीदा था।
इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा व अन्य की टीम ने लूट की आशंका के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई तो 22 तारीख को उसके साथ रामू के दोस्त रोमन के होने का पता चला।
इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा व अन्य की टीम ने लूट की आशंका के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई तो 22 तारीख को उसके साथ रामू के दोस्त रोमन के होने का पता चला।