गर्ल्स टॉयलेट में घुस गया युवक और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शौचालय में घुसे दबंग ने एक मोबाइल फोन से एक युवती का वीडियो बनाना शुरू किया। युवती ने देखा तो विरोध करते हुए बाहर भागी लेकिन मनचले ने पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया।
पीड़िता के चीखने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी युवती एक मॉल स्थित एचआर मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है।
पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा छह बजे वह मॉल के महिला शौचालय में गई थी।
और फिर करने लगा अश्लील हरकत
इस दौरान एक मनचला अंदर घुस आया और मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते देख युवती ने मनचले का विरोध किया और बाहर की ओर भागी।
आरोप है कि मनचले ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो लोगों के आने से पहले आरोपी भाग गया।
जाते हुए धमकी भी दे गया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़िता के मुताबिक मनचला बुढ़ैना गांव का रहने वाला है।