फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man entered house and misdeed a girl In Haryana s Palwal

लड़की से हैवानियत: नाबालिग को अकेला पाकर घर में घुसा दरिंदा, दरवाजा बंदकर किया दुष्कर्म, दी ऐसी धमकी

Sun, 18 Dec 2022 08:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 08:36 PM IST
सार

पीड़ित लड़की की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन
young man entered house and misdeed a girl In Haryana s Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घर में अकेली नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। लड़की की मां के आने पर आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला के अनुसार मुंडकटी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीती 17 दिसंबर को उसके पिता, मां व भाई घर पर नहीं थे।

विज्ञापन

वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव निवासी समंतरा का भतीजा यूपी के टप्पल स्थित गांव गोरेन निवासी दीपक उर्फ डीलर घर में घुस आया। आरोपी ने कमरे का दरवाजा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी मां खेत से घर आ गई। आरोपी उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

किशोरी को किया अगवा, 24 दिन तक बंधक बनाकर छोड़ा
सोहना तावडू में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी को चार बदमाशों द्वारा अगवाकर 24 दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मामा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 नवंबर सात बजे के करीब बदमाश जुनैद और उसके साथी इरशाद, सद्दाम व चौड़ा उनकी 16 वर्षीय भांजी को तावडू नगर से जबरन एक कार में लेकर फरार हो गए।

आरोप है कि लगभग 24 दिन तक गांव खोरी कला के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। बीते 13 दिसंबर रात 9:00 बजे सभी बदमाश उनकी भांजी को नगर के पचगांव बाइपास पर छोड़कर चले गए। घटना से पीड़िता और परिजन बेहद डरे हुए थे। शहर थाना पुलिस ने आरोपी इरशाद, जुनैद, सद्दाम और चौड़ा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed