{"_id":"0c224e4de4776bd4ec2090f413be8c31","slug":"young-man-crushed-by-honda-city-car-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी कार ने सो रहे युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होंडा सिटी कार ने सो रहे युवक को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Sep 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में मंगलवार रात एक होंडा सिटी कार ने पटरी पर सो रहे युवक को कुचल दिया। उसे जख्मी हालत में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भागने में सफल हो गया। जामा मस्जिद थाना पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- फरीदाबादः सड़क हादसों में गई तीन की जान
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जख्मी युवक की पहचान सतीश (30) के रूप में हुई है। सतीश जामा मस्जिद इलाके में कूड़ा उठाने का काम करता है और रात में पटरी पर ही सो जाता है। मंगलवार रात वह नाज होटल के पास पटरी पर सो रहा था। देर रात सोते हुए उसका हाथ पटरी से नीचे आ गया।
इसी बीच एक होंडा सिटी कार तेज रफ्तार से पटरी के पास गुजरी और उसके हाथ को कुचल दिया। चालक घटना को अंजाम देकर कार को चावड़ी बाजार की ओर भगाकर ले गया।
सतीश के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके हाथ में कई जगह फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।