फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man committed suicide by hanging himself After strangulating his wife to death in Gurugram

Gurugram: पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूल गया पति, परिजन बोले- रोज शराब पीकर लड़ाई करता था प्रजापति

Mon, 05 Aug 2024 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 06:45 PM IST
सार

गुरुग्राम में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृत महिला के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself After strangulating his wife to death in Gurugram
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम साउथ सिटी-2 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान 18 वर्षीय शिवली व उसके पति की पहचान 24 वर्षीय प्रजापति दास के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते महिला की हत्या कर उसके पति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की हत्या किए जाने का पता चलने परे एफएसएल व क्राइम ऑफ सीन की टीमें बुलाई गई। महिला के गले पर निशान मिलने पर महिला के पिता ने पति द्वारा हत्या किए जाने की शिकायत दी।
विज्ञापन


महिला के पिता ने बताया कि उनका दामाद शराब पीता था। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर दोनों झगड़ा होता था। दोनों झुग्गी नंबर 16 ई-ब्लॉक साउथ सिटी-2, गुरुग्राम में रहते थे। रविवार सुबह काम पर चला गया था। जब वह वापस लौटा तो वह अपनी बेटी शिवली की झुग्गी पर चला गया। झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद था तो इसने अंदर झांक कर देखा तो इसका दामाद प्रजापति दास फंदे पर लटका हुआ था और उसकी बेटी फर्श पर पड़ी हुई थी। वह पड़ोसियों की मदद से बेटी व दामाद को अस्पताल लेकर गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed