फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man commits suicide in Delhi after getting upset with his wife

सुसाइड नोट में लिखा: समझौते के लिए पत्नी मांग रही थी 30 लाख, मुकदमेबाजी से परेशान हो गया हूं...बस बहुत हुआ अब और नहीं

Wed, 11 May 2022 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 May 2022 10:13 AM IST
सार

दिल्ली में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि मुकदमेबाजी और पत्नी के 30 लाख रुपये मांगने से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा हूं।

विज्ञापन
Young man commits suicide in Delhi after getting upset with his wife
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मुकदमेबाजी और पत्नी के 30 लाख रुपये मांगने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है।  
विज्ञापन


पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच कलह चल रही थी। इसके बाद से दीपक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। उसने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। खजूरी खास थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ जीरो-पुश्ता, सोनिया विहार इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी शशि और दो बेटिया हैं।
विज्ञापन


 दीपक दिल्ली मेट्रो में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी था। वह पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में मौजूद था। सुबह करीब 6.30 बजे दीपक की मां उसे उठाने के लिए पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो मां ने बड़े बेटे को बुलाया। इसके बाद गेट की कुंडी तोड़कर दोनों अंदर दाखिए हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर का दृश्य देखकर दोनों के मुंह से चीख निकल गई। दीपक का शव पंखे के सहारे साड़ी से फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें दीपक ने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उस पर मुकदमा दर्ज करा रखा है और समझौते के लिए 30 लाख रुपये मांग रही है।

दरअसल पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। करवाचौथ के दिन झगड़े के बाद दीपक की पत्नी अपने मायके नंद नगरी चली गई थी। इसके बाद उसने महिला प्रोकोष्ठ समेत कई जगह दीपक की शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed