फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man beaten a woman, she lost her pregnancy

महिला को इतना पीटा कि गर्भपात हो गया

Sun, 09 Mar 2014 05:05 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten a woman, she lost her pregnancy

जब पूरा देश अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्त होने का दंभ भर रहा था, वहीं दूसरी ओर नोएडा में एक महिला पिटाई से हुए गर्भपात के कारण कराह रही थी। पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस कर्मियों से हाथ पैर जोड़े।

विज्ञापन


महिला की हालत देख पुलिस का दिल नहीं पसीजा। बदहवाश हालत में जिलाधिकारी के आफिस पहुंच कर महिला को न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

महिला की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिटाई से गर्भपात के बाद डरी सहमी महिला अपने घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। महिला का आरोप है कि दबंग पुलिस के साथ मिल कर उसके पति को परेशान करने के लिए खोज रहे हैं।
विज्ञापन

पेट पर मारे कई लात

Young man beaten a woman, she lost her pregnancy

जानकारी के मुताबिक मामूरा गांव में राजेश्वरी देवी के मकान में मूल रूप से जिला बस्ती का रहने वाला राजू अली अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। शुक्रवार को राजू के दो साल के बेटे ने घर के बाहर खेलने के दौरान ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार बिहार निवासी जयप्रकाश के बेटे को दांत से कांट लिया।

इस बात को लेकर जयप्रकाश व उसकी पत्नी व दो अन्य लोग राजू अली के घर पहुंचे और बच्चे की पिटाई करने लगे। राजू की पत्नी रेशमा खातून का आरोप है कि जब उसने उन्हें रोका तो दंपति ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जयप्रकाश ने उनके पेट पर कई बार लात से वार किया। जिसके कारण उनका गर्भपात हो गया।

वह जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। जब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी पहुंची लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद वह थाना सेक्टर-58 पहुंची लेकिन वह भी कई घंटे बैठे रहने के बाद जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह डीएम कैंप कार्यालय पहुंची।

अभी और पीटने की दे रहे हैं धमकी

Young man beaten a woman, she lost her pregnancy

वहां मौजूद अधिकारियों ने पुलिस के बड़े अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस हरकत में आई और उन्हें थाने ले गई और उनकी शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रेशमा खातून का आरोप है कि जयप्रकाश के साथ मारपीट करने वाले अन्य लोग रामचंदर व ओमप्रकाश व उसकी पत्नी के खिलाफ भी शिकायत की है लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। वह उसके पति को पुलिस से सांठगांठ कर फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अगर इस प्रकरण में पुलिस ने कोई हीलाहवाली की है तो उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed